Categories: बड़ी खबर

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी समय 14 जले

Bharat varta desk:

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. यहां भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में आग लग गई. घटना में पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए. बताया जाता है कि आग लगने की ये घटना आरती में जल रहे कपूर भभकने से हुईं. मामले में कलेक्टर नीरज सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. आपको बता दें कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त सीएम डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव और बेटी डॉक्टर आकांक्षा नंदी हाल में बैठकर बाबा की आराधना कर रहे थे. 

ऐसे भड़की आग

दरअसल, महाकाल मंदिर में प्रतिदिन की तरह सोमवार तड़के भी भस्म आरती हो रही थी. सुबह करीब 5.45 बजे आरती के अंतिम क्षणों में बाबा को गुलाल चढ़ाया जा रहा था. साथ में पुजारी भी एक दूसरे पर गुलाल डाल रहे थे. इसी दौरान आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गुलाल गिरने से वह बिखर गया. इसके बाद महाकाल के ऊपर बांधे गए फ्लेक्स में आग पकड़ लग गई. इसके बाद अचानक आग फैल गई और पूजा कर रहे संजय गुरु, दिलीप गुरु, कमल जोशी, विकास और मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत सहित 14 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर दो को मामूली चोट के कारण छुट्टी कर दी गई. वहीं, 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago