
रांची संवाददाता: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलबर्ट एक्का चौक पर पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में रविवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लकड़ी का चूल्हा जलाकर वहीं पर रोटी पकाई। झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि किसानों की, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई या रोजगार की बात करें, सारे बिंदुओं पर केंद्र सरकार फेल हो चुकी है। अब नौबत आ गई है हमारे मान सम्मान की। हमारे बजट की। इस पर हम महिलाएं चुप नहीं बैठेगी। गुंजन सिंह ने कहा कि किसान भाइयों के साथ लगातार अत्याचार किया जा रहा था। उसके बाद महंगाई की मार। गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। महिलाएं कहीं काम कर रही हैं तो स्कूटी से जा रही थी। अब वो कैसे काम करने जाएंगी। केंद्र सरकार ने कहा था कि उज्ज्वला गैस योजना महिलाओं को सम्मान देने के लिए दिया जा रहा है। आज यह साबित हो गया कि ये एक झुनझुना बन गया है। हम सारे लोग मोदी को गैस सिलेंडर वापस करेंगे। साथ ही महिला कांग्रेस चूड़ी भी देने का काम करेगी। केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। गुंजन सिंह ने कहा कि आज गैस पर खाना बनाने के लिए सोचना पड़ता है कि क्या हम बनाए या ना बनाए। इससे अच्छा है कि हम लकड़ी और गोबर का यूज करेंगे। आज हम सड़क पर आ गए हैं। अब कहीं रोजगार की बात नहीं हो रही है। सिर्फ बात हो रही है अंबानी और अदानी को आगे बढ़ाने की।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More