बड़ी खबर

मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 57 ट्रेनी असफर निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 57 ट्रेनी अफसरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया है। बीते शुक्रवार तक इन ट्रेनी आईएएस अधिकारियों की संख्या 33 थी। इस खबर के बाद पूरी अकादमी में हलचल मच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में बीते शुक्रवार से लेकर अब तक 57 ट्रेनी आईएएस अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इन सभी के कोरोना टेस्ट हुए थे, जिनमें 57 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 33 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने कोविड-19 के लिए टेस्ट करवाया था। इस खबर के बाद ही अकादमी को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया था। एलबीएसएनएए के निदेशक संजीव चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया था कि कुल 33 ट्रेनी अधिकारियों का शुक्रवार को कोविड-19 का परीक्षण किया गया था। इन सभी को कैंपस के अंदर ही कोविड-19 देखभाल केंद्र में ट्रांसफर किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि बीती 13 अक्टूबर को शुरू हुए कैंपस में 95वें फाउंडेशन कोर्स के तहत कुल 428 ट्रेनी अधिकारी शामिल हुए थे। प्रशिक्षुओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारी शामिल हुए थे। जो अन्य केंद्रीय सेवाओं में 15 सप्ताह का फाउंडेशन कोर्स करने से पहले शामिल हुए थे। जिन्होंने संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रेनिंग को छोड़ दिया और 150 लोगों की जांच की गई है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

14 hours ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

4 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

4 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

4 days ago