
Oplus_131072
Bharat varta Desk
महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव रहे आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा. उन्हें यह सम्मान समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है. आज केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों नामों की घोषणा में जानकारी दी. हालांकि उन्हें नीतीश कुमार की सरकार ने आचार्य को पद्मविभूषण से सम्मानित करने की अनुशंसा की थी.लोककलाकार शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पदम विभूषण दिया जाएगा. इसी तरह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी को पद्मभूषण सम्मान प्रदान करने का ऐलान किया गया है.गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। जिसमें 19 लोगों को पद्मभूषण,7 लोगों को पद्मविभूषण और 139 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.
बिहार के आरा के रहने वाले भीम सिंह भवेश को सामाजिक कार्य के लिए मिला पद्मश्री सम्मान 2025 दिया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर के भूसरा की रहने वाली निर्मला देवी को सुजनी कला के लिए मिला पद्मश्री सम्मान दिया गया है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More