
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर-भाजपाई नेताओं से एकजुट होने की अपील की है। सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। सीएम ने अपने पत्र में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ममता ने कहां है कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की राजनीति के तहत सीबीआइ, ईडी, आईबी, इनकम टैक्स समेत तमाम एजेंसियों का अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली स्थित कार्यालय में कोयला घोटाले के संबंध में 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। ममता के भतीजे ने भी भाजपा पर आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों के संबंध में किया जा रहा है। लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More