
ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री मोदी की खुली चुनौती, ‘खेलेंगे, लड़ेंगे-जीतेंगे हम, चाहें तो 120 रैलियां कर लें’
लें’
कोलकाता संवादाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को खुली चुनौती दी। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी का सामना करने के लिए भाजपा चाहे तो अपनी पूरी मशीनरी लगा सकती है। संवाददाता सम्मेलन के बाद आक्रामक तेवर दिखाते हुए ममता एक तरह से प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘खेलेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे।’
बंगाल में पीएम की 20 रैली होनी है
भाजपा बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की 20 रैलियों के कार्यक्रम की योजना बना रही है। भाजपा की इस तैयारी के बारे में सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चाहे तो 120 रैलियां कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा से कहिए कि वह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तैनात सभी सुरक्षा बलों को बंगाल भेज दे। अमित शाह को लोगों पर इतना अविश्वास नहीं दिखाना चाहिए।’ बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले पर ममता ने फिर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग से कहिए कि वह 294 फेज में चुनाव कराए।’
नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता, होगी कांटे टक्कर
ममता इस बार भवानीपुर की जगह नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। चर्चा थी कि वह कोलकाता के भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ेंगी लेकिन उन्होंने इस अटकल पर विराम लगा दिया। नंदीग्राम सीट पर भारतीय जनता पार्टी दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी को खड़ा करने वाली है। अधिकारी को यहां से टिकट मिलने पर इस सीट पर काफी कड़ा एवं रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आइए नंदीग्राम सीट के राजनीतिक इतिहास के बारे में जानते हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More