Bharat varta desk
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में नीति आयोग की बैठक से वॉकआउट किया है। बैठक से बाहर निकलने के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मीटिंग में उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। वह मीटिंग में बोलना चाहती थी लेकिन उन्हें केवल 5 मिनट बोलने की अनुमति दी गई। उनसे पहले लोगों ने 10-20 मिनट तक बात की। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि वह विपक्ष की एकमात्र सदस्य थी जो मीटिंग में भाग ले रही थी लेकिन फिर भी उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई। यह अपमानजनक है। उनका माइक भीबंद कर दिया गया।बैठक में I.N.D.I.A ब्लॉक के 7 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इनमें एम के स्टालिन (तमिलनाडु), सिद्धरमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), पी. विजयन (केरल), हेमंत सोरेन (झारखंड), भगवंत मान (पंजाब) और अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली) शामिल हैं।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More