
कोलकाता संवाददाता: जैसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर से निकली उसके थोड़ी ही देर बाद सीबीआई की टीम उनके यहां पहुंचकर पत्नी रुजिरा से पूछताछ की. इसके पहले ममता अभिषेक के घर पहुंची और 10 मिनट रह कर उनकी बेटी को लेकर वहां से निकल गई. दरअसल ममता नहीं चाहती थी कि सीबीआई की पूछताछ के दौरान उनकी पोती बहु के साथ रहे. ममता और अभिषेक का घर थोड़ी ही दूरी पर है. यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और सीबीआई को यह भी संदेश दिया है कि सरकार अभिषेक बनर्जी के साथ है. अभिषेक बनर्जी पर लगे घोटाले के आरोप को भी मुख्यमंत्री न करना चाहती हैं.
डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ
सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की है. सीबीआई अधिकारियों ने उनसे पूछा कि कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी अनुप माझी ने उनके खाते में जो पैसे भेजे हैं वे किस काम के लिए थे. उनकी नागरिकता के संबंध में भी कई सवाल किए गए. विदेशी खातों में रकम जमा होने के बारे में भी सीबीआई की टीम ने उनसे पूछा.
बता दें कि इसके पहले सोमवार को सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की साली मेनका से पूछताछ की थी. यह पूछताछ कोयला घोटाले के संबंध में की जा रही है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More