
कोलकाता संवाददाता
जैसे-जैसे बंगाल का चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे -वैसे केंद्र सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके खास लोगों घेराबंदी शुरू कर दी है . ताजा मामला उनके भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का है. सीबीआई की टीम रविवार को अभिषेक के घर पहुंची. उन्हें कोल घोटाला मामले में नोटिस जारी किया. सीबीआई को हम दिन में यह जानकारी मिली है कि घोटाले में उनकी पत्नी के बैंक खाते में रुपयों का लेनदेन हुआ है. सीबीआई के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे थे. वे उनकी पत्नी से पूछताछ करना चाहते हैं. उन्होंने सीबीआई का एक मोबाइल नंबर भी उनके यहां छोड़ा है. साथ में यह भी कहा है कि सांसद और उनकी पत्नी उस मोबाइल नंबर पर सूचित करेंगे तो अधिकारी उनके घर पर आएंगे और आवश्यक जानकारी लेंगे.
क्या है मामला
बंगाल के कई इलाकों में कोयले का अवैध रूप से खनन किया गया और इसे काला बाजार में बेचकर करोड़ों की कमाई की गई है. घोटाले में कई तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के नाम भी आए हैं.
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More