
कोलकाता,भारत वार्ता संवाददाता: पश्चिम बंगाल में हो रहे उपचुनाव में ममता के खिलाफ प्रियंका भाग्य आजमाएंगी। दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपचुनाव में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ वकील प्रियंका टिबरीवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। चुनाव बाद हिंसा पर उन्हीं की याचिका पर कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। यहां बताना जरूरी होगा कि भाजपा को ममता के खिलाफ उम्मीदवार खोजने में खासा मशक्कत करनी पड़ी है। इसके पूर्व बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गई थीं। इसीलिए वह भवानीपुर से उप चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर ममता को रोकने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने वाली है। यह चुनाव ममता बनर्जी के राजनीतिक भविष्य के लिए बड़ा अहम साबित होने वाला है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More