पॉलिटिक्स

ममता के करीबी पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है ममता बनर्जी कि मुश्किले वैसे ही बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. दिनेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान ही अपना इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि मेरे राज्य में हिंसा हो रही है और मैं इसके लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं. जिसकी वजह से मुझे यहां घुटन महसूस हो रही है. मेरी आत्मा मुझसे कहती है कि अगर तुम यहां बैठकर कुछ नहीं कर सकते हो तो तुम्हें हर हाल में इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं आगे भी पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करता रहूंगा. दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

आपको बताते चलें कि दिनेश त्रिवेदी बंगाल के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं हैं वह बैरकपुर से सांसद भी रह चुके हैं साथ ही पूर्व में वह भारत के रेल मंत्री भी रह चुके हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

14 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago