
भारत वार्ता डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 75 वी कड़ी आज कहा कि , भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं. योग, आयुर्वेद, दर्शन और क्या नहीं है हमारे पास जिसके लिए हम गर्व करते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस दिन हमने इस वैचारिक यात्रा को शुरू की थी तब 3 अक्टूबर 2014 को विजयदशमी का पावन दिन था और आज जब हम मन की बात कर रहे हैं तो होलिका दहन है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि
‘एक दीप से जले दूसरा और राष्ट्र रोशन हो हमारा’ – इस भावना पर चलते-चलते हमने ये रास्ता तय किया है. उन्होंने कहा कि मन की बात के जरिए हमने देश के कोने कोने के लोगों से बात की. देश के गांव-गांव तक छिपी अद्भुत प्रतिभाओं के बारे में जाना. उनके अनुभव को जाना. उनके आईडिया को जाना. यह जाना कि देश के दूरदराज के इलाकों के गर्भ में कैसे-कैसे अद्भुत रत्न पल रहे हैं. उन्होंने लोगों को प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आप इतनी बारीक नजर से ‘मन की बात’ को फॉलो किया है और आप जुड़े रहे हैं. ये मेरे लिए बहुत ही गर्व का विषय है, आनंद का विषय है.पीएम मोदी ने कहा, किसी स्वाधीनता सेनानी की संघर्ष गाथा हो, किसी स्थान का इतिहास हो, देश की कोई सांस्कृतिक कहानी हो, अमृत महोत्सव के दौरान आप उसे देश के सामने ला सकते हैं. प्रधानमंत्री ने पिछले साल मार्च महीने में हुए जनता कर्फ्यू को याद किया. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में पहली बार 10000 रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी मिताली को शाबाशी दी. प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा कि किसानों को बधाई दी जिन्होंने बहुत ही कम समय में शहद उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है. होली के मौके पर कोरोना संक्रमण को याद दिलाते हुए सोशल डिस्टेंस मास्क, दवाई, वैक्सीन को जरूरी बताया.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More