
Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ में देश के लोगों को आह्वान किया कि वे महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप में तैयार सामानों को खरीदें।
पीएम ने कहा कि मेरा ‘मन की बात’ के श्रोताओं से भी एक आग्रह है कि आप, अपने क्षेत्र में ये पता लगायें, कि, कौन से महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप काम कर रहे हैं। उनके प्रोडक्ट्स के बारे में भी आप जानकारी जुटाएं और ज्यादा-से-ज्यादा इन उत्पादों को उपयोग में लाएं। चर्चा के दौरान पीएम ने तंजवूर डॉल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष तंजवूर डॉल है, जिसे GI Tag भी मिला हुआ है। पीएम ने कहा कि मैं तंजवूर सेल्फ हेल्प ग्रुप को विशेष धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे स्थानीय संस्कृति में रचे-बसे इस उपहार को भेजा। पीएम ने कहा कि आपको ये भी जानकार अच्छा लगेगा कि महिला स्वयं सहायता समूह के ये स्टोर तंजवूर में बहुत ही प्राइम लोकेशन पर खुले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सारा काम इसमें महिलाएं खुद कर रहीं हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत देश में यूनिकॉर्न की सफलता से शुरू की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने 5 तारीख को देश में Unicorn की संख्या 100 के््तक पहुंच गई है। मोदी ने कहा कि आपको तो पता ही है, एक यूनिकॉर्न यानी, कम-से-कम साढ़े सात हज़ार करोड़ रूपए का स्टार्टअप। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सामर्थ्य से नया विश्वास जागा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन यूनिकॉर्न्स का कुल वैल्यूएशन 330 बिलियन डॉलर, यानी, 25 लाख करोड़ रुपयों से भी ज्यादा है।
तंजवूर स्पेशल डॉल का किया जिक्र
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More