पॉलिटिक्स

मध्यप्रदेश उपचुनाव बीजेपी बड़ी जीत की ओर ज्योतिरादित्य ने बोला हमला

कहा कि उपचुनावों के परिणामों ने बता दिया है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गद्दार हैं

NEWSNLIVE DESK: मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनावों के मतगणना का काम 19 जिला मुख्यालयों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण के लिए तय की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना की जा रही है।
रुझान में भाजपा-20 कांग्रेस-7, बीएसपी-1 सीट पर आगे है। उपचुनाव के परिणामों से शिवराज सरकार के साथ 12 मंत्रियों का भी भविष्य तय होगा।
इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी रहेगी। गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। उधर, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें (दिग्विजय को) सच्चाई स्वीकार नहीं है। दूसरी ओर, इंदौर में फर्जी मतगणना का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि भले ही मेरी जान चली जाए लेकिन जनता का विश्वास नहीं टूटने दूंगा। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उपचुनावों के परिणामों ने बता दिया है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गद्दार हैं। 

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago