पॉलिटिक्स

मतगणना से पहले मंदिरों में माथा टेक रहे प्रत्याशी, कांग्रेस के ललन ने भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले नेताओं की धड़कने तेज चलने लगी है। सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू जाएगी, लेकिन इससे पहले प्रत्याशी मंदिरों में माथा टेक कर भगवान से आशीर्वाद ले रहे हैं।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार व प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार यादव मतगणना के एक दिन पहले आज सुबह मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। वे मजार पर भी अर्जी लगाकर जीत की दुआएं मांगने पहुंचे। ललन यादव सोमवार सुबह सबसे पहले भागलपुर जिले के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद माता काली के मंदिर पहुंच जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे सीधे कासिमपुर स्थित मजार पर पहुंचे और चादर चढ़ाकर अपनी जीत के लिए दुआएं मांगी।

ललन यादव ने कहा कि मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि मैं इस राज्य में कानून और नीति निर्माण में योगदान कर सकूंगा। उन्होंने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बिहार में ही महागठबंधन की ही सरकार बनेगे और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बनेंगे। यह आम लोगों के बीच भी चर्चा है कि महज़ 31 साल के नौजवान तेजस्वी यादव इस चुनाव में सभी पर भारी पड़े हैं। एक तरफ एनडीए के बड़े बड़े नेता दर्जनों हेलिकॉप्टर से प्रचार में उतरे वहीं अकेले तेजस्वी यादव एक हेलिकॉप्टर से मोर्चा संभाले रहे। जनता ने नए सोंच के जोशीले नेता तेजस्वी यादव पर भरोसा जताया है। उन्होंने अपनी जीत का भी दावा किया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago