
Bharat varta desk: मणिपुर में 28 फरवरी और 5 मार्च को चुनाव होने वाला है। आज चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभा में पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने मणिपुरवासियों के जन भावना का ख्याल नहीं किया जबकि 5 साल के शासन काल में भाजपा ने असंभव को संभव कर दिखाया है। उन्होंने 5 साल के कामकाज की चर्चा करते हुए कहा कि आपने बीजेपी की गुड गवर्नेंस को भी देखा है और गुड इंटेन्शन को भी। बीते पांच साल में हमने जो मेहनत की है, उसने आने वाले 25 सालों की एक ठोस नींव बनाई है।
पीएम ने आगे कहा, ‘दशकों से कांग्रेस शासन में मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला। लेकिन बीते पांच वर्षों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर के विकास का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है।
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More