
इंफाल। मणिपुर सरकार के मंत्रिमंडल में आज बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। तीन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सिफारिश पर प्रदेश की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने तीनों ही मंत्रियों का मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जिन तीन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, उनमे वी हंगखलिहान, नेमचा किपगेन, थोकोमा राधेश्याम सिंह शामिल हैं। तीनों ही मंत्रियों के इस्तीफे को मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बात की थी, जिसके बाद यह बदलाव सामने आया है।मुख्यमंत्री बीरेन सोमवार को नई दिल्ली में थे। उनके साथ मणिपुर के बीजेपी प्रमुख शेखोम टिकेंद्र सिंह भी राजधानी आए थे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय पर्यवेक्षक बैजयंत पांडा, असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित केंद्रीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More