
रांची संवाददाता
झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री और कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव ने कहा है कि रांची की जमीन दूसरे लोगों के हाथों में चली गई है. यहां बिहार के लोग भर गए हैं. यहां मारवाड़ी लोग घर गए हैं. आदिवासी कमजोर हो रहे हैं इसलिए उनका शोषण हो रहा है.
मंत्री रांची प्रेस क्लब में शुक्रवार को आयोजित महुआ कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कभी रांची में आदिवासियों का निवास था. रांची के अंदर कई मोहल्लों और बस्तियों के नाम आदिवासियों के द्वारा ही रखे गए हैं. लेकिन अब वहां आदिवासी नहीं रहते हैं. शहर से आदिवासी हटते जा रहे हैं. शहरीकरण ने आदिवासियों को बेहद कमजोर कर दिया है. जनजातीय सामुदायिक व्यवस्था खत्म होती जा रही है. इसके चलते अब आदिवासियों का हर जगह शोषण हो रहा है.
मंत्री ने कहा कि आदिवासियों के हाथ में व्यवस्था होने के कारण ही इम्फाल अभी बचा हुआ है . लेकिन रांची में मामला उलट गया है. मंत्री ने कहा कि
राज्य सरकार आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि वन कानून का सही ढंग से पालन हो तो गांव में आदिवासियों को कोई परेशानी नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जंगल आदिवासियों के कारण ही बचे हुए हैं. यहां बता दें कि रामेश्वर उरांव झारखंड के डीजी पुलिस रह चुके हैं. वे लंबे समय तक अविभाजित बिहार में पुलिस मुख्यालय पटना में महत्वपूर्ण पदों पर रहे.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More