पॉलिटिक्स

मंत्री के पक्ष में उतरे जीतन राम मांझी, कहा-नहीं तरजीह देते अफसर


पटना, भारत वार्ता डेस्क:
जहां एक और अफसरशाही की मनमानी का आरोप लगाते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने आज इस्तीफे की पेशकश की।। वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी ने भी उनकी बातों का समर्थन कर दिया। माझी की पार्टी भी सरकार में शामिल है। दिल्ली से पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए माझी ने कहा कि हां यह सही है कि अफसर विधायक और मंत्रियों की बात नहीं सुनते हैं। उन्हें तरजीह नहीं देते हैं। 20 फ़ीसदी अफसर ऐसे हैं जो बिल्कुल नहीं सुनते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि अफसर मंत्री और विधायकों की बात मानेंगे तब उनका सम्मान बढ़ेगा। इसीलिए अफसरों को नेताओं की बात सुननी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री यदि यह बात कह रहे हैं तो सही कह रहे हैं।

कहा कि बिहार में अफसरशाही हावी है और अफसर किसी भी मंत्री की बात नहीं सुनते है। वहीं दूसरी ओर

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

52 seconds ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

3 days ago