पॉलिटिक्स

भ्रष्टाचार के वंशबेल हैं तेजस्वी, जदयू प्रवक्ता नीरज का तेजस्वी यादव पर तीखा तंज

पटना। जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार इन दिनों प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर हैं। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में तेजस्वी यादव के धरना देने के मुद्दे पर निशाना साधते हुए तीखा तंज कसा है। उन्होंने तेजस्वी को भ्रष्टाचार के वंशबेल बताया और एक बार फिर से उस तस्वीर को जारी किया है जिसमें धरना के दौरान तेजस्वी ऊंचे मचिया पर बैठे दिख रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष सहित बाकी सभी नेता नीचे।

जदयू प्रवक्ता ने कहा है कि “भ्रष्टाचार के वंशबेल तेजस्वी यादव आपकी गिरफ्तारी भी होगी जेल भी जाएंगे पर किसानों के लिए ढोंग दिखाने को नहीं बल्कि इसका मसौदा तो आपने खुद तैयार किया है। जंगलराज के दौर में नौकरी के नाम पर किसानों की जमीन तरुण के नाम से लिखवाया। अब मचिया से चिचियाना बंद कीजिए।”

जदयू प्रवक्ता ने पूछा है कि “तेजस्वी यादव बताएंगे कि किसानों की ज़मीन का अमर्यादित सौदा किसने किया था। बताएंगे कि किसानों को मज़दूर बनाने वाले उनके पिता के कुकृत्यों में तरुण का रोल क्या है, नौकरी के नाम पर कितनों की ज़मीने लिखवाई गयीं। बता पाएंगे किसानों के नकली नेता जी कि किसानों को कुली किसने बनाया।”

धरना की तस्वीर एक बार फिर से जारी करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा है कि पु”त्र मोह में पिता फंसा, राज मोह में बेटा। कुसंस्कार की मचिया पर, देखो अहंकारी है बैठा। दालान, खेत और खलिहान सबसे तोड़ा जिसने नाता, उनका नकली नेता बनके दिवास्वप्न दिखलाता।”

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago