बड़ी खबर

भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सिदो कान्हू के योगदानों को याद किया

Bharat varta desk:

30 जून को हूल दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह पहुंचकर अमर स्वतंत्रता सेनानी सिदो- कान्हू- चांद- भैरव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने करीब 177 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व परिसंपत्तियों का वितरण किया।
झारखंड के लिए 30 जून का दिन बेहद खास है। आज के ही दिन 1855 को साहिबगंज जिले के बरहेट थाना अंतर्गत भोगनाडीह में 30,000 से अधिक संथालो ने सिदो कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ विद्रोह का शंखनाद किया था। इस घटना को संथाल हूल के नाम से जाना जाता है।


वैसे इतिहास के पन्नों में सिपाही विद्रोह को आजादी की पहली लड़ाई माना जाता है लेकिन जल, जंगल, जमीन की रक्षा के साथ अंग्रेजी हुकूमत और महाजनों के शोषण और अत्याचार से तंग आकर वीर नायकों सिद्धो, कान्हू, चांद, भैरव के नेतृत्व में हुए संथाल हूल को वास्तव में आजादी की पहली लड़ाई का दर्जा मिलना चाहिए।
हर साल 30 जून को हूल दिवस के मौके पर झारखंड में शहीदों को याद किया जाता है।
इसलिए झारखंड के तमाम हिस्सों में हूल दिवस का विशेष महत्व है। रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, सरायकेला में हूल दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल से लेकर सीएम सोरेन और विपक्ष से लेकर तमाम पूर्व सीएम तक ने अपने अपने इलाकों में हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वीर नायकों को नमन किया।


शहीदों के सपनों को पूरा कर रही सरकार-हेमंत

भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। हम आदिवासियों के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और भोगनाडीह में रह रहे शहीदों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago