पटना: 19 फरवरी से बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू होने वाला है। 24 मार्च तक विधानमंडल तक सत्र चलेगा। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी द्वारा सरकार पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए जानबूझकर विधानमंडल का सत्र सिर्फ 3 – 4 दिन का आयोजित किया जा रहा है। अब सत्र की घोषणा के बाद जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर कड़ा प्रहार किया है।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि 4 दिन नहीं अब 19 फरवरी से 24 मार्च तक का होगा सत्र। तेजस्वी यादव तैयार रखिएगा आदतन तख्ती। सत्र की गरिमा खातिर कुछ पढ़ लीजिएगा। समझ में न आए तो बेऊर और तिहाड़ से पूछ लीजिएगा।
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर कविता के माध्यम से भी चिंगारी छोड़ते हुए प्रहार किया है। उन्होंने लिखा है:
“तेज सियासत का एक्सीडेंटल वेग
बना मचिया मैन की गले का घेघ
सत्रावधि पर बड़बोले बबुआ
बनते हो हंगामे के अगुआ
सपना होता कैसे पूरा
जब मन मस्तिष्क में भरा हो कूड़ा
भोंपू, गर्जन नही चलेगा
जवाब कड़कदार मिलेगा”
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More