पॉलिटिक्स

भूपेंद्र यादव से क्यों मिले विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा

Bharat varta desk: आज बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बिहार के प्रभारी रहे भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है। इसके साथ राजनीतिक अटकल बा जो का दौर शुरू हो गया है। विजय सिन्हा ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है मगर इस भेंट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ दिन पहले विधानसभा के भीतर अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच तकरार हुई थी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को काफी कुछ सुनाया था। इसके बाद से बिहार की राजनीति में कई तरह के फेरबदल की संभावना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष अपनी नाराजगी जताने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले थे। वे अभी और कई नेताओं से दिल्ली में मिलेंगे। यह भी कहां जा रहा है कि वीआईपी के तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद मुकेश साहनी को मंत्रिमंडल से हटाने के लिए आने वाले समय में मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाले हैं। कुछ लोग यही बता रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है और उनकी जगह पर किसी दूसरे मंत्री को भाजपा बिठा सकती है। हालांकि मीडिया कर्मियों के पूछने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट है। वे अपने केंद्रीय नेताओं से अक्सर मिला करते हैं। मुख्यमंत्री से विवाद की घटना पर पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जीवन एक पूरी किताब है और घटनाएं किताब का एक पन्ना मात्र होती हैं। एक पन्ने मात्र के लिए पूरी किताब को फाड़ देना कहीं से सही नहीं है। इसलिए वे उस दिन की घटना को याद नहीं करते हैं। मिलजुल कर पार्टी और सरकार के काम को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

22 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago