साहित्य संसार

‘भारत वार्ता’ के नारी शक्ति अंक का केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने किया विमोचन

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सन्दर्भित है भारत वार्ता का यह विशेषांक
  • नामचीन साहित्यकार और हिन्दी पत्रकारिता के शीर्षस्थ विद्वान पद्मश्री से सम्मनित स्व. डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र जी को समर्पित है पत्रिका का यह अंक

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मासिक पत्रिका भारत वार्ता के मार्च माह अंक- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सन्दर्भित नारी विमर्श अंक का विमोचन भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने दिल्ली के 8, पंडित पंत मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रिका में प्रकाशित नारी विमर्श विषयों से संबंधित आलेखों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर भारत वार्ता के संपादक डॉ. ऋषिकेश मौजूद रहे। भारत वार्ता के इस अंक में प्रकाशित प्रथम आलेख राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु का है जो उन्होंने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने ब्लॉग पर “हर महिला की कहानी मेरी कहानी” शीर्षक से लिखा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सन्दर्भित इस विशेषांक में देश के प्रमुख लेखकों के 20 आलेख प्रकाशित हुए हैं। पत्रिका का यह अंक नारी संवेदना को अपनी रचनाओं के जरिए मुखरित करने वाले देश के नामचीन साहित्यकार और हिन्दी पत्रकारिता के शीर्षस्थ विद्वान पद्मश्री से सम्मनित स्व. डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र जी को समर्पित है। डॉ. मिश्र पिछले दिनों इस नश्वर संसार को छोड़ गए हैं। पत्रिका में डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र की प्रसिद्ध रचना ‘गौरैया ससुराल चली’ भी प्रकाशित की गई है। पत्रिका में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र से सम्बंधित स्मृति-लेख भी प्रकाशित किया गया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

सीबीआई ने जेपीएससी के पांच अफसरों को छोड़ा था, स्पेशल जज ने जांच का दिया आदेश

Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More

12 hours ago

एनकाउंटर में मारा गया तीन राज्यों में वांटेड गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था

Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More

19 hours ago

बिहार में 108 एएसपी और डीएसपी समेत 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More

3 days ago

डॉ एसएन पाठक बोले- महिला अधिकारों की रक्षा सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More

4 days ago

पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More

4 days ago

एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More

4 days ago