
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मासिक पत्रिका भारत वार्ता के मार्च माह अंक- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सन्दर्भित नारी विमर्श अंक का विमोचन भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने दिल्ली के 8, पंडित पंत मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रिका में प्रकाशित नारी विमर्श विषयों से संबंधित आलेखों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर भारत वार्ता के संपादक डॉ. ऋषिकेश मौजूद रहे। भारत वार्ता के इस अंक में प्रकाशित प्रथम आलेख राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु का है जो उन्होंने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने ब्लॉग पर “हर महिला की कहानी मेरी कहानी” शीर्षक से लिखा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सन्दर्भित इस विशेषांक में देश के प्रमुख लेखकों के 20 आलेख प्रकाशित हुए हैं। पत्रिका का यह अंक नारी संवेदना को अपनी रचनाओं के जरिए मुखरित करने वाले देश के नामचीन साहित्यकार और हिन्दी पत्रकारिता के शीर्षस्थ विद्वान पद्मश्री से सम्मनित स्व. डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र जी को समर्पित है। डॉ. मिश्र पिछले दिनों इस नश्वर संसार को छोड़ गए हैं। पत्रिका में डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र की प्रसिद्ध रचना ‘गौरैया ससुराल चली’ भी प्रकाशित की गई है। पत्रिका में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र से सम्बंधित स्मृति-लेख भी प्रकाशित किया गया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More