देश दुनिया

भारत में कोरोना से प्रभावित हो सकती है बहुत बड़ी आबादी सरकार की चेतावनी

नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसके बावजूद सरकार का कहना है कि देश की हालत बाकी देशों से काफी बेहतर हैं। इस बारे में अब नीति आयोग के एक सदस्य डॉक्टर ने भी चेतावनी दी है।
नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी के पॉल ने बताया कि भारत की तकरीबन 85% आबादी कोरोना से संक्रमित हो सकती है। ये चेतावनी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि अगर लोगों ने सावधानियां नहीं रखीं तो जल्द ही भारत की एक अरब से ज्यादा आबादी कोरोना की चपेट में आ सकती है। डॉ पॉल ने कहा कि लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा हम वायरस को रोकने से नहीं रोक सकते लेकिन कुछ सावधानियों और नियमों का पालन करके उस पर नियंत्रण पा सकते हैं। हमने देखा है और अनुमान लगाए गए हैं कि मास्क पहनने से और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सकता है। दूसरी ओर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने माना है कि 80-85% भारत की आबादी अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं और बाकी के 15% लोग या तो पहले से ही कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं या फिर उनमें वायरस से लड़ पाने की अच्छी इम्यूनिटी है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago