
Bharat Varta desk: नवी मुंबई में रविवार को खुले मैदान में आयोजित किए गए ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने के बाद कम से कम 11 लोगों मौत हो गई. कार्यक्रम में लाखों लोगों ने भाग लिया था. मुंबई के पड़ोस में स्थित रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को यह पुरस्कार प्रदान किया.
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार रात एक विज्ञप्ति में कहा, “तेज धूप की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई.” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर शोक जताया है और मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग बीमार हैं उनको सरकार की ओर से इलाज कराया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी 30 से अधिक लोगों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनमें से कई वेंटिलेटर पर रखे गए हैं।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More