
पटना। किसान संगठनों के भारत बंद को बिहार में भी तमाम विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था। महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस और वामदलों के नेता व कार्यकर्ता बंद के समर्थन में जगह-जगह सड़क पर प्रदर्शन करते दिखे। जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव भी अपने साथियों के साथ पटना की सड़कों पर उतरे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा भी पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते दिखे। लेकिन प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय है। तेजस्वी की गैरमौजूदगी से राजद कार्यकर्ता भी मायूस दिखे। कार्यकर्ता इंतजार करते रहे गए, लेकिन न तो तेजस्वी पहुंचे और न ही पार्टी का कोई बड़ा नेता।
चर्चा यह है कि तेजस्वी यादव पटना में नहीं हैं। तेजस्वी यादव किसी कोर्ट के काम के लिए दिल्ली गए हैं।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More