बड़ी खबर

भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में आठवीं बार धूल चटाया

Bharat varta desk:

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को एक बार फिर से धुल चटाया है. इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड कप के इतिहास में मेन इन ग्रीन को 8वीं बार हराया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित भी हुआ. पाकिस्तान ने भारत के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे डीम इंडिया ने लगभग 20 ओवर बाकी रहते ही मैच जीत लिया
पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान बाबर आजम और रिजवान के आउट होने के बाद पाकिस्तान के बाकी बचे बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए. बाबर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए. वहीं टीम के संकट मोचक मुहम्मद रिजवान ने 49 रनों का पारी खेली. रिजवान के आउट होने के बाद मेन इन ग्रीन ने लगातार विकेट खोए. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम के एक-एक कर लगातार विकेट झटके, जिसके चलते पाकिस्तन ने लगभग 43 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाने में सफल हुए.

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि स्पिनरों ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने भी दो-दो विकेट झटके.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि वह अपने शतक से सिर्फ 14 रन दूर रह गए. वहीं श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए जीताऊ पारी खेली.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

21 hours ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

21 hours ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

1 day ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

1 day ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

2 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago