भाजपा सांसद रूडी ने पप्पू यादव का अपराधिक इतिहास खंगाला, कहा कि मंदिर में अपराधी बैठ जाए तो वह संत नहीं हो जाता है

Bharat Varta desk
छपरा के एंबुलेंस प्रकरण में विवादों में आए भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी में मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सांसद पप्पू यादव पर हमला बोला. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजीव प्रताप रूडी के सांसद निधि से खरीदे गए एंबुलेंस को कथित तौर पर छिपा कर रखे जाने के मामले को उजागर किया था. उसके बाद से विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इसके बाद पप्पू यादव एक अपहरण केस में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है मगर उनके समर्थक भाजपा सांसद के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं. आज सब को जवाब देने के लिए राजीव प्रताप रूड़ी सामने आए. उन्होंने एंबुलेंस प्रकरण में भी अपना पक्ष रखा, इसके साथ उन्होंने पप्पू यादव का अपराधिक इतिहास को पत्रकार सम्मेलन में उजागर किया . वे पप्पू यादव के अपराधिक कुंडली से जुड़े कई दस्तावेज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पर ‌यूपी के गाजीपुर, पूर्णिया, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा आदि मिलाकर पप्पू यादव पर 30 मामलों में 70 से भी अधिक गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं. कहा कि इन धाराओं में कोई ऐसा संगीन जुर्म नहीं है, जो कि दर्ज न हो. उन्होंने पप्पू के समर्थकों से कहा कि आप किस का संरक्षण कर रहे हैं. मंदिर में अपराधी बैठ जाए तो क्या वह संत हो जाएगा. उन्होंने पप्पू यादव से कहा कि आपने सरकार से लेकर डॉक्टर और हर आदमी, किसी को नहीं छोड़ा. धरती के हर आदमी को अपमानित किया. क्या सिर्फ आप ही संत हैं और बाकी राजनेता अपराधी हैं. सांसद ने पप्पू यादव के एक-एक केस की चर्चा की. यह भी बताएं कि कैसे और कहां-कहां, किस-किस कोर्ट में केस लटका हुआ है. कब कब और कितने दिनों तक पप्पू जेल में रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago