राज्य विशेष

भाजपा सांसद को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े, जानिए पूरा मामला


Bharat varta desk:
भाजपा सांसद को दौड़ाकर पीटा गया। यही नहीं उनके कपड़े फाड़ दिए गए। भाजपा सांसद एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। उनका कहना है कि वहां पहले से कुछ लोग मारपीट करने को तैयार बैठे थे। जब वे वहां पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। उन्हें और उनके समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। बकौल सांसद इस घटना में कांग्रेस के लोगों का हाथ है। गट्टा की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी चल रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की है।भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि वह प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। उनकी गाड़ी की भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव किया। संसद का कहना है कि इसमें कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों का हाथ है।
संगमलाल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना के बाद ट्वीट कर कहा कि उनपर हमला करने वाले गुंडों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago