
Bharat Varta Desk: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ा सांगठनिक बदलाव करते हुए 15 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी शुक्रवार को बदल दिए। बिहार भाजपा के नए प्रभारी महाराष्ट्र के कद्दावर नेता विनोद तावड़े को बनाया है। यह पद भूपेन्द्र यादव के केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद से खाली था। हरिश द्विवेदी सह प्रभारी बने रहेंगे। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। बिहार के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। विनोद तावड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री और महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अन्य प्रभारियों की सूची संलग्न है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More