भाजपा एमएलसी संजय पासवान ने कहा, गृह सचिव आमिर सुबहानी को बदलें, खुद भी गृह मंत्रालय छोड़ें मुख्यमंत्री

पटना: अरुणाचल प्रदेश में जनता दल युनाइटेड के छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने के ‘दर्द’ से जदयू के नेता उबरे भी नहीं थे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह मंत्रालय छोड़ने की सलाह दे दी। संजय पासवान ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह देते हुए कहा कि गृह विभाग को स्वतंत्र रूप से चलाने का जिम्मा किसी मंत्री को देना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि गृह विभाग को चलाने वाला मंत्री भाजपा का ही हो, जदयू के भी किसी नेता को नीतीश कुमार इसका जिम्मा दे सकते हैं।

गृह सचिव आमिर सुबहानी को हटाने की मांग

भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने गृह सचिव आमिर सुबहानी को भी तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीते 15 साल से आमिर सुबहानी ही राज्य के गृह सचिव हैं और यह जरूरी है कि उन्हें हटाकर यह जिम्मा किसी दूसरे पदाधिकारी को दिया जाए।

बता दें कि लंबे समय से गृह सुबहानी को गृह सचिव पद पर बैठाए रखने से भाजपा नेताओं में अंदर ही अंदर काफी नाराजगी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व भी इस बात से अवगत हैं। अब जब बिहार में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रहे तब इस नाराजगी को संजय पासवान ने सार्वजनिक किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago