
Bharat varta desk: बाढ़ हटने के बाद तबाही का मंजर दिखने लगा है। भागलपुर और आसपास के इलाकों से पानी निकलने के बाद बीमारी, बेकारी और गरीबी लोगों को परेशान करने लगी है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ रोटेरियन प्रवीण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रोटरी क्लब लोगों का दर्द बांटने के लिए सामने आ रहे हैं। शनिवार को रोटरी विक्रमशिला एवं रोटरी विक्रमशिला पिंक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बाबुपूर, सबोर स्थित के गांव में राहत कार्य चलाया गया। 200 जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री,मोमबत्ती- माचिस, पानी आदि तथा 50 महिलाओं/ ल़डकियों को “पंख” सैनिटरी पैड वितरित किया गया। ये सभी वैसे लोग हैं जो बाढ़ की विभीषिका झेलकर अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं ।
इस मौके पर रोटरी विक्रमशिला के चार्टर अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, अध्यक्ष अमित आनंद, सचिव बिजय आनंद, सज्जन राय, रोटरी विक्रमशिला पिंक की चार्टर अध्यक्ष चन्दना चौधरी, पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी, सचिव प्रीति पांडे, अनीता अन्वर, रोटरी के डॉ. अजय कुमार, गायत्री सिंह आदि मौजूद रहे।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More