शख्सियत

भागलपुर कलेक्ट्रेट में नौकरी करते थे राजा राममोहन राय, कलेक्टर से हुआ था विवाद (27 सितंबर, पुण्यतिथि पर विशेष)


मुकेश कुमार

आज राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि है। राजा राममोहन राय की गणना भारत के महान समाज सुधारकों में होती है।
बिहार के भागलपुर से उनका गहरा संबंध था। वे यहां कलेक्ट्रेट में नौकरी करते थे। इस दौरान भागलपुर के कलेक्टर से हुआ उनका विवाद इतिहास के महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।
घटना 1808-1809 के बीच की है। एक दिन राजा राम मोहन राय पालकी पर सवार होकर गंगाघाट से भागलपुर शहर की ओर जा रहे थे। ठीक इसी समय घोड़े पर सवार सैर के लिए निकले कलेक्टर फ्रेडरिक हैमिल्टन सामने आ गए। पालकी में परदों के कारण राममोहन उनको देख नहीं पाए और कलेक्टर के सामने से पालकी गुजर गई। अंग्रेज कलेक्टर को यह बात नागवार लगी कि उसके अधीन काम करने वाला उसके सामने से बिना उसका अभिवादन किए कैसे निकल गया।
उन दिनों किसी भी भारतीय को किसी अंग्रेज अधिकारी के आगे घोड़े या वाहन पर सवार होकर गुजरने की इजाजत नहीं थी और आमना-सामना होने पर उतरकर अभिवादन करना अनिवार्य था। कलेक्टर उनकी पालकी रुकवा दी। राजा राममोहन राय ने विनम्रता से अपनी बात रखी मगर जब उन्होंने देखा कि कलेक्टर पर कोई असर नहीं है तो वह पालकी पर बैठकर आगे निकल गए।

कलेक्टर के विरोध में गवर्नर को लिखी चिट्ठी

इसके बाद राममोहन ने 12 अप्रैल, 1809 को गवर्नर जनरल लॉर्ड मिंटो को चिट्ठी लिखी और और कलेक्टर के बारे में शिकायत की। गवर्नर जनरल ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया कलेक्टर ने इस शिकायत को झूठा करार दिया तो मामले की जांच हुई. जिसके बाद लॉर्ड मिंटो ने कलक्टर को फटकारते हुए आगाह किया कि भविष्य में इस तरह के विवाद सामने नहीं आने चाहिए।

एक नजर में राजा राममोहन राय

जन्म 22 मई 1772, हुगली के बंगाली हिंदू परिवार

मुगल शासक बादशाह अकबर द्वितीय (1806-1837) ने उन्हें राजा की उपाधि दी

1815 में कोलकाता में आत्मीय सभा की स्थापना की

1828 में द्वारिकानाथ टैगोर के साथ मिलकर ब्रह्म समाज की स्थापना की

1818 से शुरू हुआ सती प्रथा का विरोध, लॉर्ड बैंटिक से अवैध घोषित कराया

1833 में 27 सिंतबर को निधन

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

15 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago