
Bharat varta desk:
प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित , श्री आलोक मिचयारी की कविताओं का संग्रह – ” भवर भावनाओं ” का लोकार्पण आज झारखंड की राजधानी रांची में संपन्न हुआ। लोकार्पण समारोह का शुभारंभ पादरी नीरल बागे की प्रार्थना तथा चोनहास कुजूर,जेनेरल सेक्रेटरी, रांची वाई. एम. सी. ए. के स्वागत भाषण से हुआ। इस मौके पर शहर के प्रमुख समाजसेवी और एमबीबीएस डॉ असलम परवेज ने कहा कि कविताएं ऊर्जा की अजस्र श्रोत होती हैं। लिखने वाले और सुनने वाले दोनों के लिए कविताएं प्रेरणा, उत्साह, उमंग का संचार करने वाली होती हैं। कविताएं लोगों में निराशा की जगह आशा जगाती हैं। आजादी की लड़ाई में वीर रस और देशभक्ति की कविताएं आजादी की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्राण वायु के समान होती थीं। क्रांति की अलख जगाने में और भारत को आजाद कराने में कविताओं का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। डॉक्टर असलम परवेज ने कहा कि कविताओं के माध्यम से प्राचीन काल से अन्याय, अत्याचार, अनाचार, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लेखक और साहित्यकारों ने संघर्ष किया। भारत के कई शासक भी कभी हुए। फिल्म निर्देशक डॉ इकबाल दुर्रानी ने भी कविताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक आर. के. मल्लिक,बिशप श्रीमंत तिर्की, जी. इ. एल. चर्च,राची,
प्रवीण होरो सिह, ए. जी. पी. सांख्यकी व योजना मंत्रालय – भारत सरकार, उषा किरण कनडुलना,डी. आई. जी. सी. आर. पी. एफ. समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More