बिजनेस

भभुआ में 29 सितंबर से लगेगा खादी मेला

Bharat Varta Desk : बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार 29 सितंबर 2023 से लगाया जाएगा जिसमें पूरे राज्य की 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं भाग लेंगी। खादी मेला 8 अक्टूबर तक चलेगा। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संबंध में बताया कि खादी मेला में गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, भागलपुर, गया, बांका सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उद्यमी बाजार में कैमूर जिला के मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को भी अपने द्वारा तैयार माल को प्रदर्शित एवं बिक्री करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र,कैमूर द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सभी लाभुकों को सूचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अलावा दूसरी योजनाओं के लाभुकों को भी खादी मेला सह उद्यमी बाजार में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। भभुआ में लगाया जा रहा है मेला इस महीने में खास है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती इसी मेला अवधि में पड़ रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को राष्ट्रीय खादी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

8 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago