
News N Live Desk: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भक्त चरण दास को बिहार कांग्रेस का प्रभारी मनोनीत किया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी रहे शक्ति सिंह गोहिल को छुट्टी मिल गई। गोहिल ने सोमवार को पार्टी नेतृत्व से उन्हें बिहार प्रभारी के दायित्व से मुक्त करने और कोई हल्की जिम्मेदारी देने का आग्रह किया था।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल की इच्छा को स्वीकार करते हुए उन्हें बिहार प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। जबकि उनकी जगह अब यह दायित्व भक्त चरण दास को सौंपा गया है। भक्त चरण दास मिजोरम और मणिपुर के भी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हैं। वे इन दोनों राज्यों के भी प्रभारी बने रहेंगे।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More