
Bharat varta desk:
बिहार के वैशाली में एक अनियंत्रित ट्रक ने करीब 2 दर्जन लोगों को रौंद दिया है जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अभी कई लोग ट्रक के भीतर दबे हुए हैं।
घटना महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर टोला की है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।
बताता जा रहा है कि महनार मोहद्दीनगर एसएच पर स्थित ब्रह्मस्थान के पास लोग भुइयां बाबा के पूजा के दौरान नेवतन पूजा कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अनियंत्रित ट्रक लोगों को राम देते हुए पीपल के पेड़ से टकरा गया है। अभी भी कुछ लोग उसमें फंसे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगी है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मचा हुआ है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More