ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़- टिकट नहीं मिलने पर जहर खाने वाले सांसद का निधन

Bharat varta desk:

तमिलनाडु के इरोड से मौजूदा लोकसभा सांसद MDMK के ए. गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिजनों ने कहा कि सांसद ने कीटनाशक सल्फास जहर खा लिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सांसद ए गणेशमूर्ति ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट न दिए जाने के चलते आत्महत्या की कोशिश की थी। सांसद को बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां आज सुबह 5:05 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। बता दें कि आत्महत्या का प्रयास करने के बाद 24 मार्च को उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

2019 के लोकसभा चुनाव में ए गणेशमूर्ति ने अपने एआईएडीएमके प्रतिद्वंद्वी जी मणिमारन को 2,10,618 वोटों से हराया था। बता दें कि डीएमके मोर्चे ने ए गणेशमूर्ति की जगह इरोड से युवा नेता के ई प्रकाश को मैदान में उतारा है। प्रकाश को तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का करीबी माना जाता है।

https://jantaserishta.com/national/mp-who-consumed-poison-died-attempted-suicide-after-not-getting-ticket-3187856

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के 10 डीएम का तबादला

Bharat varta Desk सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बड़े प्रशासनिक… Read More

3 days ago

पटना पुस्तक मेले का आगाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Bharat Varta Desk : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना पुस्तक मेला का दीप… Read More

6 days ago

Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Read More

6 days ago

अब हर थाने में ‘अभया ब्रिगेड’: बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला

पटना : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने एक बड़ा और… Read More

6 days ago

सोनपुर मेला में नीतू नवगीत ने लोकगीतों से बांधा समां

पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा सोनपुर : हरिहर क्षेत्र… Read More

1 week ago

पीएमओ का नाम बदला,‘सेवा तीर्थ’कहलाएगा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More

1 week ago