
दो बेगुनाह युवकों की मौत से गुस्से में लोग
पटना, विशेष संवाददाता।
भागलपुर जिले के नवगछिया में 2 दिन पहले पुलिस पिटाई से युवा इंजीनियर की मौत और मुंगेर में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत की घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है. लोग आहत हैं, गुस्से में है. लोगों का कहना है कि पुलिस बोरा गई है. दोनों जिलों की पुलिस कप्तान महिला है और दोनों सरकार की नजदीक मानी जाती हैं. ऐसे में दोनों जगह की पुलिस कार्रवाई पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं.
नवगछिया के बिहपुर में बाइक चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष से हुए विवाद में युवा इंजीनियर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर इतना पीटा कि दूसरे दिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दी. नवगछिया में इस घटना को लेकर उबाल है.
वहीं मुंगेर में बड़ी दुर्गा विसर्जन के दौरान लोगों का पुलिस से विवाद हुआ. चुनाव को लेकर पुलिस बड़ी दुर्गा मूर्ति को जल्दी-जल्दी में विसर्जन कराना चाहती थी. प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि मुंगेर के इतिहास में विसर्जन में इतनी जल्दी बाजी कभी नहीं हुई थी. मूर्ति विसर्जन वहां की ऐतिहासिक परंपरा रही है, उस पर बड़ी दुर्गा मूर्ति का विशेष महत्व रहा है. ऐसा में वहां के लोगों का कहना है कि विसर्जन को देखने के लिए दूर-दराज के लोग यहां आते हैं. प्रशासन की जल्दीबाजी से लोग नाराज हो गए. लोगों का कहना है कि प्रशासन ने बड़ी दुर्गा की गौरवशाली परंपरा का भी ख्याल नहीं किया है जिनके प्रति लाखों लोगों की आस्था रही है. घटना के संबंध में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें यह देखा जा रहा है कि पुलिस ने किस तरह बड़ी दुर्गा मूर्ति को लेकर जा रहे लोगों को बर्बरता पूर्वक लाठियों से पहले पीटा. उसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए. पुलिस फायरिंग के साथ पत्थरबाजी की घटना की बात आ रही है. पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. मरने वाला युवक मात्र 22 साल का है. लोगों का कहना है कि पुलिस ने गोली चला कर युवक को मार डाला जबकि मुंगेर की एसपी लिपि सिंह ने कहा है कि सारी घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है. उन्होंने दावा किया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा चलाई गई गोली से युवक की मौत हुई है.
मुंगेर में 28 अक्टूबर को चुनाव होने वाला है. घटना को लेकर लोग प्रशासन और सरकार से नाराज दिख रहे हैं. मुंगेर की एसपी जदयू के वरिष्ठ नेता की बेटी हैं. मुंगेर में ललन सिंह जदयू के सांसद हैं और सरकार में काफी प्रभाव रखते हैं.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More