पॉलिटिक्स

बैकफुट पर आए तेज प्रताप, कहा- नहीं टूटेगी कृष्ण- अर्जुन की जोड़ी


Bharat varta desk:
जगदानंद सिंह पर लगातार हमलावर मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव के बारे में यह कयास लगाया जा रहा था कि वे अब कोई बड़ी बगावत कर सकते हैं।
शनिवार को अपने छोटे भाई और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से भी उन्हें कोई तरजीह नहीं मिली। उनके घर से तिल मिलाकर बाहर निकले तेज प्रताप ने तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर भी जमकर हमला बोला। उसके बाद लोग यह कयास लगाने लगे थे कि तेज प्रताप तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं जैसा मोर्चा उन्होंने जगदानंद के खिलाफ खोल रखी है मगर आज वे बैक फुट पर आ गए। उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा लग गया है.शनिवार को ट्वीट कर तेजप्रताप यादव ने लिखा है ‘चाहे जितना षड्यंत्र रचो कृष्ण-अर्जुन की ये जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे’. तेजप्रताप यादव के इस ट्वीट से साफ है कि उनका तेजस्वी के प्रति मोह भंग नहीं हुआ है। वे सार्वजनिक रूप से तेजस्वी को अपना अर्जुन कहते रहे हैं। तेज प्रताप ने अपने ट्वीट के जरिए अपने स्टैंड को क्लियर कर दिया। लेकिन लोग यह भी बता रहे हैं कि तेज प्रताप को जब लगने लगा कि उन पर कार्रवाई हो सकती है तो उन्होंने अपना स्टैंड बदल दिया। इसके पहले शनिवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को चुनौती देते हुए कहा था कि वह राजद के प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे।


शनिवार को दिल्ली जाने के पहले तेजस्वी यादव ने यह स्पष्ट रूप से कहा था कि हमने बड़े बुजुर्गों का आदर करना चाहिए। उन्होंने इसके जरिए तेज प्रताप को यह संदेश दिया था कि वे जगदानंद के खिलाफ बोलना बंद करें।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

2 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश

Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More

2 days ago

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस- आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का भी ट्रांसफर

Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More

4 days ago

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

4 days ago