
NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में राजधानी पटना के हॉट सीट बांकीपुर से अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू के बेटे लव सिन्हा को करारी हार का सामना करना पड़ा। लव सिन्हा ने कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के नितिन नवीन ने 39 हजार से अधिक वोटों से मात दी। यह सीट बिहार के सबसे हॉट सीटों में से एक थी। क्योंकि इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के अलावा ‘विज्ञापन सनसनी’ पुष्पम प्रिया चौधरी भी चुनाव लड़ रही थी। पुष्पम प्रिया का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा।
लव सिन्हा की हार के बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने सांत्वना दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लव आप पर बेहद गर्व है, कई लोग आपसे सीख सकते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि ‘लव, हमें आप पर बहुत गर्व है। कई लोग आपसे सीख सकते हैं। जब मैंने शुरुआत की तो ईमानदारी, पूरी लगन और लगन के साथ काम किया। यह अंत नहीं है, आप यहां रहने के लिए हैं। आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हम लव के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहेंगे।’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘कांग्रेस गतिशील नेता, युवा आइकन राहुल गांधी, मेरे मित्र और बुद्धिमान व्यक्ति रणदीप सुरजेवाला, सही मायने में सबसे लोकप्रिय नेता लालू प्रसाद यादव, और शानदर और दमदार नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव को धन्यवाद।’
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More