भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क
देश के कई शहरों में एक बार फिर कोरोना बेकाबू हो चला है. सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र राज्य की होती जा रही है जहां 24 घंटे के अंदर 25,681 मरीज सामने आए हैं वही 70 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. वह आज सचिवालय में सभी मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.इसके साथ सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के बढ़ते मामले और इसकी रोकथाम के उपायों पर बात करेंगे. बिहार में लॉकडाउन लगाने की संभावना पर भी चर्चा होगी. दूसरी तरफ महाराष्ट्र में
ऐसी स्थिति और कुछ दिन रही तो सरकार वहां कंप्लीट लॉकडाउन के बारे में सोच रही है.दिल्ली में 24 घंटे में करीब 800 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं .चार लोगों की मौत हो गई है. ऐसी स्थिति में बिहार सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट किया है कि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखें और उनकी जांच कराई जाए.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More