
Bharat varta desk:
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की भोज महाबैठक अभी संपन्न हुई है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत 26 दलों के नेता शामिल हुए हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा है कि अच्छी शुरूआत तो आधा काम पूरा! समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम भारत के लोगों को नफरत, विभाजन, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुश और जनविरोधी राजनीति से मुक्त करना चाहते हैं। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांतों द्वारा शासित हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो सबसे कमजोर व्यक्ति को आशा और विश्वास दे। इस भारत के लिए हम एकजुट हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक के फोटो और वीडियो को भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी है कि कल सुबह 11 बजे मेगा बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सोनिया और राहुल गांधी, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, लालू यादव, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन समेत विपक्ष के धुरंधर हिस्सा लेंगे।
18 को एनडीए की बैठक करेंगे प्रधानमंत्री
18 जुलाई यानी मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ताधारी NDA की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच यह बैठक हो रही है। 18 जुलाई को ही NDA के गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More