
पटना- कोरोना महामारी के कारण स्थगित परीक्षाओं का लेना अब प्रारंभ हो चुका है. इसी क्रम में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विधानसभा चुनाव बाद 10 परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 01 दिसंबर से 25 मार्च के बीच 10 परीक्षाओं के लिए तिथि आरक्षित की गई है।
सहायक वन संरक्षक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 01 दिसंबर से 10 दिसंबर तक होगी। 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 17,18,19, 21 व 22 दिसंबर, मोटरयान निरीक्षक की 17 व 18 दिसंबर को होगी। सहायक अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा और परियोजना प्रबंधक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा सात फरवरी, 2021 को होगी। खनिज विकास पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 27 व 28 फरवरी और सहायक अभियंता, असैनिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 13 व 14 मार्च को होगी। 20 व 21 मार्च को सहायक अभियंता, विद्युत, सिविल व यांत्रिक की लिखित परीक्षा होगी।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया, उक्त तिथियों में किसी तरह के बदलाव की स्थिति में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मार्च से परीक्षाएं स्थगित हैं। भविष्य की परीक्षाओं में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More