
आयोग की कार्यशैली पर उठे सवाल
पटना संवाददाता: रविवार को आयोजित बीपीएससी परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को केंद्रों तक पहुंचने में भारी फजीहत झेलनी पड़ी. इसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. सरकार और आयोग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. राज्य भर में लाखों छात्रों को रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए शनिवार की रात काटनी पड़ी. छात्रों का कहना था कि उनके परीक्षा केंद्र 400-400 किलोमीटर दूर बनाए गए हैं. खगड़िया के छात्रों को औरंगाबाद, बक्सर के छात्रों को भागलपुर तो कटिहार के छात्रों को गया जाना पड़ा है. इन छात्रों को ट्रेनों और बसों का संकट भी झेलना पड़ा. पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा समेत कई स्टेशनों के प्लेटफार्म छात्रों से रात भर पटे रहे, ट्रेनों और बसों में जगह का भी अभाव रहा.
मालगाड़ी की सवारी और तेजस्वी का निशाना: इस बीच बक्सर में छात्रों के मालगाड़ी पर चढ़कर जाने का वीडियो वायरल हुआ तो राजद ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके बिहार सरकार को निर्दयी सरकार कह डाला है. उन्होंने लिखा कि सरकार को परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए. आयोग से नाराजगीउधर छात्रों का कहना है कि बिहार राज्य लोक सेवा आयोग की अदूरदर्शिता और गलत नीति के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है. इतना दूर दूर सेंटर नहीं होना चाहिए था. एक जिले का सेंटर दूसरे बगल वाले जिले में किया जाना चाहिए था. छात्रों का कहना है कि इतनी परेशानी और जद्दोजहद के उपरांत केंद्र पर पहुंचने के बाद हम परीक्षा देने की स्थिति में नहीं रह गए हैं.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More