
भारत वार्ता डेस्क : बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने फेसबुक पेज के जरिए ये बड़ी घोषणा की है।
उन्होंने लिखा- “अलविदा। मैं किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहा हूं – टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआईएम, कहीं नहीं। मैं पुष्टि कर रहा हूं कि किसी ने मुझे फोन नहीं किया है। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं एक टीम का खिलाड़ी हूं! हमेशा एक टीम का समर्थन किया है #MohunBagan – केवल एक पार्टी के साथ रहे हैं – बीजेपी पश्चिम बंगाल। बस!! मैं बहुत लंबे समय तक रहा हूं… मैंने किसी की मदद की तो किसी को निराश किया है।”
उन्होंने सोशल मीडिया पर बंगाली में लिखे पोस्ट में कहा: “मैंने आप में से कुछ को खुश किया है, कुछ को दुखी किया है लेकिन लंबी चर्चा के बाद कह रहा हूं कि मैं जा रहा हूं। राजनीति में रहना और सामाजिक काम करना संभव नहीं है। मुझे अपने आप को सेटल करने दो। पिछले कुछ दिनों में, मैं अमित शाह और जेपी नड्डा जी के पास गया हूं, मैंने उन्हें वही बताया है जो मुझे लगता है।”
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More