
कोलकाता संवाददाता: बंगाल में राजनीति दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां चुनावी समर में हिंदुत्व और जय श्री राम के नारे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अभियान छेड़ा रखा है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के सुप्रीमो ममता बनर्जी भी अब सॉफ्ट हिंदुत्व की इसी पिच पर मौके पर चौका मारने की तैयारी में हैं। बीजेपी के राम के नारे के जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवान शिव का कार्ड खेला है। उन्होंने चुनाव में नामांकन के लिए महाशिवरात्रि पर्व के दिन को चुना है। दरअसल, ममता बनर्जी ने इस बार मेदिनीपुर के नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बात की संभावना है कि ममता बनर्जी ने अपनी पुरानी भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ सकती हैं। नंदीग्राम में ममता ने चुनावी नामांकन के लिए 11 मार्च का दिन चुना है, इस दिन ही महाशिवरात्रि का पर्व भी पड़ रहा है। ममता की चुनावी तैयारियों को लेकर सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके लिए चुनावी कार्यालय और एक अस्थाई निवास का प्रबंध भी किया गया है। सूत्रों के अनुसार शिवरात्रि के दिन नामांकन करने कर ममता खुद के शिव भक्त होने का सबूत देना चाहती हैं। ऐसा इसलिए हिंदू धर्म में कोई भी बड़ा काम किसी पवित्र दिन के अवसर पर किया जाता है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नामांकन के लिए महाशिवरात्रि का दिन ममता, बीजेपी के जय श्रीराम के नारे का जवाब देना चाहती हैं। चर्चा इस बात की भी है कि ममता नामांकन और चुनाव प्रचार पैदल ही करेंगी। ममता का यह दांव कितना रंग लाता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम का सूबे की राजनीति में अहम स्थान है।
नंदीग्राम में ही किसानों पर गोली चलवाने के बाद हुए आंदोलन के परिणामस्वरूप ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई थी। अब 10 साल बाद यही नंदीग्राम एक बार फिर से बंगाल के संग्राम का केंद्र बन गया है। ममता खुद यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। अब बीजेपी भी कभी उनके भरोसेमंद रहे सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारने की तैयारी में है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More