शिक्षा मंच

बिहार विश्वविद्यालय में तीन हजार छात्रों के दाखिले को 25 से खुलेगा पोर्टल

मुजफ्फरपुर संवाददाता: बिहार विवि के पार्ट वन में 20 प्रतिशत सीटों के बढ़ने के बाद दाखिले के लिए 25 अप्रैल से पोर्टल खोला जायेगा. पोर्टल 25 से 27 जनवरी तक खुला रहेगा. इसके बाद मेरिट के आधार पर छात्रों का दाखिला लिया जायेगा. 20 फीसद वृद्धि से तीन हजार सीटें अंगीभूत कॉलेज में बढ़ी हैं. बिहार विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति से इस बारे में आदेश ले लिया गया है. शनिवार को सभी अंगीभूत कॉलजों को बढ़ी हुई सीटें भेज दी जायेंगी.

बिहार विवि में स्नातक पार्ट वन में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए सरकार ने सहमति दी है. यह सीटें सिर्फ अंगीभूत कॉलेजों में ही बढ़ेंगी. वर्ष 2015 में सरकार ने एक पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि विवि अपने स्तर से अंगीभूत कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ा सकती थीं. डीएसएडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने बताया कि सरकार से दिशा निर्देश और सहमति मिलने के बाद सीटें बढ़ी हैं. सीटें बढ़ने से कई छात्रों का दाखिला अब हो सकेगा. विवि के यूएमआईएस कॉर्डिनेटर प्रो ललन कुमार झा ने बताया कि यह एडमिशन भी ऑन स्पाट ही होगा.

बढोतरी के बाद भी 15 हजार सीटें नहीं भरेंगी
पार्ट वन में सीट वृद्धि के बाद भी कई विषयों में सीट खाली रह जायेंगी. सीट वृद्धि के बाद अब कुल एक लाख दस हजार सीटें स्नातक में हो गयी हैं. 22 जनवरी तक पार्ट वन में 75 हजार दाखिले हो चुके हैं. स्पॉट एडमिशन में 14 हजार दाखिले हुए हैं. अभी 25 हजार सीटें दाखिले के लिए बची हुई हैं. दस हजार सीट वृद्धि के बाद भी 15 हजार सीटें खाली रह जायेंगी. यूएमआईएस कॉर्डिनेटर प्रो ललन कुमार झा ने बताया कि फिलॉस्फी, संस्कृत, उर्दू, पाली, पाकृत और नेपाली जैसे विषयों में सीटें पूरी खाली हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

12 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago